हौथी ने हमले से लक्ष्य किया ब्रिटिश जहाज डूबने का खतरा – रेड सी की यातायात को लेकर ब्रिटेन की चेतावनी

लंदन – रेड सी में लक्ष्य किया गया ब्रिटेन का मालवाहक जहाज येमन के तट के करीब डुब सकता है, ऐसा दावा हौथी विद्रोहियों ने किया। इस जहाज पर सफर कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हौथी विद्रोहियों के रेड सी में बढ़ रहे हमलों पर ब्रिटेन ने चिंता जताई है। येमन के विद्रोही रेड सी का व्यापारिक यातायात पुरी तरह से बंद कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी ब्रिटेन ने दी है। कुछ दिन पहले इन विद्रोहियों ने अमेरिका का सैन्य ड्रोन मार गिराया था, इसकी याद भी ब्रिटेन ताज़ा कर रहा है।

अल-मन्देब के संकिरे क्षेत्र में रविवार रात ‘रुबीमार’ नामक व्यापारिक जहाज पर हौथी ने हमले से लक्ष्य किया ब्रिटिश जहाज डूबने का खतरा - रेड सी की यातायात को लेकर ब्रिटेन की चेतावनीहौथी विद्रोहियों ने मिसाइल हमले किए।यूएई के खोरफकान बंदरगाह से निकला यह जहाज बल्गेरिया जा रहा था। ब्रिटेन की रजिस्ट्री का यह जहाज येमन के अल मुखा के करीब पहुंचते ही हौथी ने हमले किए। इसमें इस जहाज का भारी नुकसान हुआ। इस हमले की तीव्रता पर ध्यान देकर जहाज के कर्मचार छोटी बोट की सहायता से सुरक्षित तरीके से बाहर निकले। ब्रिटेन का यह जहाज अगले कुछ दिनों में डुब सकता है, ऐसा हौथी ने कहा है।

ब्रिटेन के ‘मेरिटाईम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर’ (यूकेएमटीओ) ने इस जहाज पर हौथी ने किए हमले की जानकारी साझा हौथी ने हमले से लक्ष्य किया ब्रिटिश जहाज डूबने का खतरा - रेड सी की यातायात को लेकर ब्रिटेन की चेतावनीकी। साथ ही इस व्यापारी जहाज से बाहर निकले सभी कर्मचारी सुरक्षित होने की बात ‘यूकेएमटीओ’ ने साझा की है। हौथी ने इस जहाज पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। लेकिन, कर्मचारियां ने जहाज छोड़ने के बाद हैथी ने इस हमले की जानकारी साझा की। हौथी के विद्रोही नवंबर महीने से रेड सी में सफर कर रहें इस्रायली एवं पश्चिमी देशों के मालवाहक जहाजों पर हमले र रहे हैं। इस्रायल गाजा में शुरू सैन्य कार्रवाई जब तक रोकता नहीं, तब तक रेड सी में हमले शुरू रहेंगे, ऐसी धमकी हौथी ने दी है।

इस बीच रेड सी से सफर कर रहें व्यापारी एवं सैन्य जहाजों पर हौथी के बढ़ रहे हमलों को लेकर ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने चिंता जताई है। पिछले कुछ महीनों से रेड सी में शुरू हौथी के हमले रोकने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन की नौसेना कोशिश में लगी है। लेकिन, इसके बावजूद रेड सी की व्यापारी यातायात ठप करने की क्षमता यह विद्रोही रखते हैं, ऐसा इशारा ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दिया है।

English

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.