युद्ध के चौथे दिन यूक्रैन रशिया से बातचीत करने के लिए तैयार

मास्को/किव – राजधानी किव समेत यूक्रैन के अन्य शहरों में भी जंग शुरू हुई है, ऐसी स्थिति में यूक्रैन ने रशिया से बातचीत करने की तैयारी दर्शाई है| इसके नुसार यूक्रैन-बेलारूस सीमा पर दोनों देशों के राजनीतिक अधिकारी चर्चा करेंगे| लेकिन, इस चर्चा के लिए यूक्रैन मंजूरी से पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अपनी ‘न्यूक्लियर फोर्सस’ को तैयार रहने के आदेश दिए थे| इससे पहले यूक्रैन को आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने का ऐलान नाटो ने किया था| साथ ही, रशिया पर अधिक सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय अमरीका और मित्रराष्ट्रों ने घोषित किया था| इसके बाद रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रैन की जंग अधिक बढ़ने पर यह परमाणु युद्ध में तब्दिल होगी, इसका अहसास सबको कराया दिख रहा है|

रशिया से बातचीतराजधानी किव के बाद रशिया ने यूक्रैन के खारकिव शहर की ओर रुख किया है| वहां पर यूक्रैन की सेना के साथ रशियन सैनिकों का जोरदार संघर्ष जारी है| राजधानी किव अभी भी रशियन सेना से सुरक्षित होने के दावे यूक्रैन की यंत्रणा कर रही है| लेकिन, रशियन सेना को कुछ झटके देने में यूक्रैन की सेना कामयाब हुई है, फिर भी इस सेना के प्रतिकार में समन्वय की कमी होने की बात स्पष्ट दिख रही है| ऐसी स्थिति में यूक्रैन अपने सैन्य सामर्थ्य से रशिया को अधिक समय तक टक्कर नहीं पाएगा, यह भी स्पष्ट हुआ है|

रशिया से बातचीतऐसी स्थिति में अमरीका-नाटो ने यूक्रैन का उत्साह बढ़ाने के लिए कुछ ऐलान किए| इनमें रशिया पर अधिक सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने के ऐलान भी अमरीका और मित्रराष्ट्रों ने किए हैं| नाटो ने निवेदन जारी करके अपनी आज़ादी और संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ रहे यूक्रैन को राजनीतिक एवं व्यावहारिक स्तर की सहायता प्रदान करने का ऐलान किया| साथ ही रशिया के खिलाफ यूरोपिय देशों में ‘क्विक रिस्पान्स फोर्स’ सक्रिय की जा रही है, यह भी नाटो ने कहा| इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अपने ‘न्यूक्लियर फोर्सस’ को तैयार रहने के आदेश दिए|

नाटो ने यूक्रैन की सहायता की तो यह युद्ध लंबा चलेगा| यह युद्ध परमाणु युद्ध में भी तब्दील हो सकता है, इसका अहसास रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अपने इस आदेश से कराया है| इसके बाद पहले रशिया से चर्चा करने से इन्कार करने वाले यूक्रैन ने अब चर्चा करने की तैयारी दर्शाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.