रशिया की सुरक्षा संबंधित चिंताएं दूर हुए बिना यूक्रैन की समस्या खत्म नहीं होगी

– रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

putin-russia-ukraine-1मास्को/पैरिस – अपनी सुरक्षा को लेकर रशिया की चिंता का हल निकलने के बाद यूक्रैन की समस्या खत्म हो सकती है, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सोमवार को फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन से फोन पर बातचीत की| इस चर्चा में पुतिन ने अपनी मॉंगे दोहराने के अलावा रशिया की सेना यूक्रैन पर कब्ज़ा करने के लिए तैनात नहीं की गई है, यह बात स्पष्ट की| इसी बीच संयुक्त राष्ट्र संघ की एक बैठक में रशिया के राजदूत ने यह भी स्पष्ट किया कि, यूक्रैन पर कब्ज़ा करने की रशिया की योजना नहीं है|

रशिया ने यूक्रैन पर किए हमले के छह दिन बिते हैं और दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग प्रति दिन अधिक बढने का चित्र सामने आ रहा है| अमरीका, यूरोप और मित्रराष्ट्र यूक्रैन का समर्थन कर रहे हैं और उसे हर तरह की आर्थिक और सैन्य सहायता प्रदान हो रही है| तो, रशिया यूक्रैन की राजधानी किव समेत अन्य अहम शहरों पर कब्ज़ा करने के लिए हमले करती हुई दिखाई दे रही है| इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष से फोन पर की हुई चर्चा अहमियत रखती है|

putin-russia-ukraine-2रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष के सामने अपनी भूमिका स्पष्ट की, यह जानकारी रशिया की सरकारी वृत्तसंस्था ने साझा की| ‘यूक्रैन के प्रतिनिधि के साथ चर्चा करने के लिए रशिया तैयार है| इस चर्चा को उम्मीद अनुसार कामयाबी मिलेगी, हम यह आशा करते हैं| यूक्रैन की समस्या का हल निकालना संभव है| लेकिन, इसके लिए रशिया को अपनी सुरक्षा को लेकर सता रही चिंता से मुक्त करने का हल निकालने की कोशिश होनी चाहिये| इसके लिए रशिया का क्रिमिया पर अधिकार मंजूर करना एवं यूक्रैन का निशस्त्रीकरण करके नाज़ी गुटों से इस देश को मुक्त करना पडेगा| इसके अलाव, यूक्रैन बाहरी प्रभाव से अलिप्त रहेगा, इसकी भी गारंटी मिलनी चाहिए’, यह मांगे रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने रखी|

रशिया की सेना यूक्रैन में रिहायशी इलाकों को लक्ष्य नहीं कर रही है, यह दावा भी पुतिन ने इस दौरान किया| यूक्रैन में स्थित आक्रामक राष्ट्रवादी गुट खतरनाक हैं और वे आम नागरिकों को ‘मानवी ढ़ाल’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, यह आरोप रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया| इन गुटों ने रिहायशी इलाकों में बड़ी मात्रा में सैन्य एवं रक्षा यंत्रणा तैनात किए हैं और डोन्बासा के शहरों में जोरदार हमले शुरू किये हैं, यह इशारा भी पुतिन ने इस दौरान दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.