परमाणु समझौते की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अमरीका ने ईरान पर लगाए गए कुछ प्रतिबंध हटाए

nuclear-talks-us-iran-2वॉशिंग्टन/तेहरान –अमरीका के बायडेन प्रशासन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए गए कुछ प्रतिबंध हटाए हैं। वियना में थमी ईरान के परमाणु समझौते की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिए जाने का बयान बायडेन प्रशासन ने किया है। लेकिन, बायडेन प्रशासन एवं शासक डेमोक्रैट सिनेटर्स ही इस निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं।

शुक्रवार को अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ईरान के परमाणु समझौते पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए। अमरीका का शिष्टमंड़ल शीघ्रता से वियना के लिए रवाना हुआ है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों से रुका हुआ ईरान का परमाणु समझौता आगे बढ़ेगा, बायडेन प्रशासन को यह उम्मीद है।

यह परमाणु समझौता होने पर ईरान को परमाणु बम के निर्माण से रोकना मुमकिन होगा, यह दावा बायडेन प्रशासन कर रहा है। लेकिन, बायडेन प्रशासन के कुछ अधिकारी एवं शासक डेमोक्रैट पार्टी के कुछ वरिष्ठ सिनेटर्स ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के एवं वियना में जारी बातचीत के खिलाफ हैं।

nuclear-talks-us-iran-1अमरीका और यूरोपिय देशों की बातचीत में शामिल हुआ ईरान एक साल के अंदर परमाणु बम का निर्माण करेगा, यह इशारा इस्रायल की यंत्रणाओं ने पहले ही दिया था। अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी भी बायडेन प्रशासन ने ईरान को लेकर अपनाई हुई भूमिका पर नाराज़गी जताई है। बायडेन के डेमोक्रैट पार्टी के वरिष्ठ सिनेटर रॉबर्ट मेनेंडेस ने ईरान के साथ जारी बातचीत पर सवाल उठाए। ‘इस क्षण हम पुख्ता क्या बचाने की कोशिश कर रहे हैं, यह सवाल उठाना पडेगा’, ऐसा मेनेंडेस ने कहा। ‘इस परमाणु समझौते के लिए हमने कौनसी सख्त माँगें रखी हैं, यह हमें ज्ञात करना है। साथ ही अपने बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में और इस क्षेत्र की आतंकी संगठनों को समर्थन प्रदान करने से पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा बयान ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने ड़टकर किया है। इसके बावजूद ईरान के साथ विधायक परमाणु समझौता कैसे हो सकता है’, यह सवाल सिनेटर मेनेंडेस ने बायडेन प्रशासन से उठाया है।

पिछले वर्ष से परमाणु समझौते की बातचीत के आड में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की गति बढ़ाई है। इसके बावजूद बायडेन प्रशासन वर्ष २०१५ में ओबामा के कार्यकाल में किया गया परमाणु समझौता पुनर्जीवित करके ईरान को खुली छूट दे रहा है, ऐसी आलोचना अमरीका में होने लगी है। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव डाला किया था। बायडेन प्रशासन के निर्णय ईरान को परमाणु कार्यक्रम जारी रखने के लिए सहायक हो रहे हैं, ऐसी आलोचना अमरिकी माध्यमों में हो रही है। लेकिन, ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए कोशिश जारी होने के बीच में सौदी, यूएई और जॉर्डन को हथियारों की सहायता प्रदान करके बायडेन प्रशासन खाड़ी क्षेत्र के देशों को लेकर अपनी नीति संतुलित होने का आभास निर्माण करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.