अमरीका खाड़ी क्षेत्र की पकड़ खो रही हैं – सौदी अरब के पूर्व गुप्तचर प्रमुख प्रिन्स तुर्की

us-loose-hold-gulf-2रियाध – ‘अफ़गानिस्तान और इराक से सेना की वापसी करने के बायडेन प्रशासन के निर्णय की वजह से खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक संभ्रम निर्माण हुआ है। इस क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर बायडेन क्या सच में वचनबद्ध हैं, यह सवाल खड़ा हुआ है। अमरीका खाड़ी क्षेत्र की अपनी पकड़ खो रही हैं’, यह चेतावनी सौदी अरब के गुप्तचर विभाग के पूर्व प्रमुख प्रिन्स तुर्की बिन फैज़ल अल सौदी ने दी। साथ ही, आनेवाले दिनों में महासत्ताओं में से एक का चयन करने की चुनौती सौदी के सामने खड़ी नही होनी चाहिये, यह बात प्रिन्स तुर्की ने अमरीका के नेतृत्व को चेताई हैं।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अफ़गानिस्तान से सेना वापसी करने के किए निर्णय पर, अमरिकी नेताओं के साथ ही, विश्‍वभर के नेता और विश्‍लेषक फटकार लगा रहे हैं। इस वजह से मित्र एवं सहयोगी देशों का भरोसा अमरीका खो बैठी हैं, यह चिंता अमरीका के नेता, कुटनीतिज्ञ एवं मौजूदा और पूर्व सेना अधिकारी जता रहे हैं। अमरीका की इस नीति की वजह से मित्र एवं सहयोगी देशों में असुरक्षितता की भावना बढ़ी है, यह इशारा भी इन सभी लोगों ने दिया है। अमरिकी अभ्यासगुट ने आयोजित किए एक समारोह में बोलते समय सौदी के प्रिन्स तुर्की ने भी बायडेन प्रशासन ने खाड़ी क्षेत्र को लेकर अपनाई नीति की कड़ी आलोचना की।

us-loose-hold-gulf-1‘असक्षमता, लापरवाही और खराब व्यवस्थापन, इनमें से कौन सा एक शब्द बायडेन के निर्णय के लिए इस्तेमाल करना हैं, यह हमें सुझ नहीं रहा। क्योंकि, जो हुआ वह इन सभी बातों का नतीज़ा था’, ऐसी कड़ी आलोचना प्रिन्स तुर्की ने की। साथ ही, अमरीका ने खाड़ी क्षेत्र के अपने मित्र एवं सहयोगी देशों का ज़िम्मा ठुकराना, इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए उचित साबित नहीं होगा, यह इशारा भी प्रिन्स तुर्की ने दिया है।

अफ़गानिस्तान से की हुई सेना वापसी और इराक से सेना हटाने से संबंधित किए निर्णय की वजह से इस क्षेत्र में अमरीका के प्रभाव पर सवाल खड़ा हुआ है। क्योंकि, सात दशकों तक अमरीका ताकतवर महासत्ता बनी रही। लेकिन, बीते कुछ महीनों में किए निर्णयों के बाद खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा करने की अमरीका की भूमिका और वचनबद्धता, इनपर आशंका निर्माण हो रही है। नतीज़े के स्वरूप इस क्षेत्र में रणनीतिक स्तर पर धांदली हो रही है और इस वजह से अधिक संघर्ष और संकट निर्माण हो सकते हैं’, यह इशारा भी प्रिन्स तुर्की ने दिया।

us-loose-hold-gulf-3इस धांदली की वजह से निर्माण हुए खतरे का जितना डर खाड़ी क्षेत्र को लग रहा हैं, उतना डर विश्‍व के अन्य किसी भी क्षेत्र में महसूस नहीं हो रहा होगा, यह दावा सौदी के पूर्व गुप्तचर प्रमुख ने किया। खाड़ी क्षेत्र के देशों में से, सौदी की सुरक्षा को सबसे अधिक खतरा निर्माण होने की बात पर प्रिन्स तुर्की ने ध्यान आकर्षित किया। ‘सेना की वापसी जारी होते समय अमरीका ने अफ़गानिस्तान में पीछे छोड़ा हुआ हथियारों का भंड़ार तालिबान और उसके सहयोगी अल कायदा के हाथ लगा हैं। इससे स्थिति अधिक ही चिंताजनक हुई हैं और अन्य किसी भी देश से अधिक अल कायदा के आतंकी सौदी को ही अधिक मात्रा में लक्ष्य करेंगे’, यह चिंता प्रिन्स तुर्की ने व्यक्त की।

‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खाड़ी क्षेत्र को हमेशा से ही रणनीतिक अहमियत रही हैं। इस वजह से अगले दिनों में महासत्ताओं में से एक का चयन करना पड़ें, ऐसी स्थिति में सौदी को ना धकेले’, इन स्पष्ट शब्दों में प्रिन्स तुर्की ने अमरीका को फटकार लगाई। सौदी के पूर्व गुप्तचर प्रमुख ने इसी दौरान सुड़ान और ट्युनिशिया के सैन्य विद्रोह की ओर ध्यान आकर्षित किया। ये दोनों घटनाएँ भी अमरीका की पकड़ ढ़िली होने की बात दर्शाती हैं, यह दावा सौदी के शाही परिवार के इस वरिष्ठ सदस्य ने किया।

एक महीना पहले ही प्रिन्स तुर्की ने सौदी से पैट्रियट हवाई सुरक्षा यंत्रणा हटाने के बायडेन प्रशासन की आलोचना की थी। बायडेन ने सरकार बनाने के बाद खाड़ी क्षेत्र के देशों में असुरक्षितता बढ़ रही हैं, ऐसें संकेत प्रिन्स तुर्की ने पहले ही दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.