अमरीका, नाटो की यूरोप में सैन्य गतिविधियॉं तेज़ – अमरीका, जर्मनी, तुर्की, स्पेन द्वारा यूक्रैन को हथियारों की आपूर्ति

us-nato-europe-military-activities-3वॉशिंग्टन/सवाना/बर्लिन – रशिया और यूक्रैन की दूसरे चरण की चर्चा शुरू हो रही है और इसी दौरान अमरीका और नाटो ने यूरोप में सैन्य गतिविधियॉं बढ़ाई हैं| अमरीका के सैनिक जर्मनी में और नाटो की फ़ौज रोमानिया में दाखिल हुई है| तो, अमरीका और तुर्की ने यूक्रैन को रशिया विरोधि संघर्ष के लिए हथियारों की आपूर्ति की है| इसी बीच जर्मनी और स्पेन ने भी यूक्रैन को हथियार प्रदान करने का ऐलान किया|

अमरीका, तुर्की और नाटो की सदस्यता वाले यूरोपिय देश यूक्रैन को सरेआम हथियार प्रदान करने का ऐलान करके रशिया को उकसा रहे हैं| कुछ दिन पहले यूक्रैन को सैन्य सहायता करने वाले देशों को इतने भयंकर परिणाम भुगतने के लिए मज़बूर करेंगे कि इतिहास में कभी नहीं देखे होंगे, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया था| इस पृष्ठभूमि पर अमरीका, जर्मनी, स्पेन और तुर्की अब यूक्रैन को हथियारों की आपूर्ति करने का निर्णय करके रशिया को चुनौती देते दिख रहे हैं| इसकी वजह से यूरोप में भारी तनाव निर्माण हुआ है| 

us-nato-europe-military-activities-2फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने पहले चार दिनों में दूसरी बार रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की| गुरुवार को दोनों देशों के राष्ट्रप्रमुखों की लगभग ९० मिनिट चर्चा हुई| यूक्रैन को निःशस्त्र और तटस्थ बनाना ही रशिया का यूक्रैन पर की गई सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य है| हर हाल में इस उद्देश्य पूरा किया जाएगा, ऐसा इस चर्चा के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष से कहा, ऐसा समाचार है|

us-nato-europe-military-activities-1इससे कुछ घंटे पहले अमरिकी सेना का दल जर्मनी में दाखिल हुआ| पेंटागॉन ने अमरीका के अलग-अलग सैन्य अड्डों से तकरीबन १२ हज़ार सैनिकों को यूरोप रवाना करने के संकेत दिए हैं| इसके अलावा विश्‍व के अन्य देशों में तैनात अमरीका के सैंकड़ों सैनिकों को भी यूरोप में तैनात करने की तैयारी पेंटागॉन ने की है, यह खबरें प्राप्त हो रही हैं| इन सैन्य गतिविधियों के बीच अमरिकी सैनिक यूक्रैन के संघर्ष में शामिल नहीं होंगे, यह ऐलान बायडेन प्रशासन के नेता एवं सेना अधिकारी कर रहे हैं|

अमरीका के अलावा नाटो का सैन्य दल रोमानिया में दाखिल होने का वीडियो भी प्रसिद्ध हुआ है| अमरीका, जर्मनी और इटली के २२ लड़ाकू विमान रोमानिया के फेतेस्ती और मिहैल कोगालनिसेनू हवाई अड्डे पर दाखिल होने की जानकारी सामने आ रही है| इनमें ‘एफ-१६ फाल्कन’ एवं यूरोफाइटर टायफून जैसे लड़ाकू विमानों का समावेश है| इस तैनाती का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है| ब्रिटेन के लगभग एक हज़ार सैनिक यूक्रैन के पड़ोसी देशों में तैनाती के लिए तैयार होने का दावा चीनी माध्यम कर रहे हैं|

us-nato-europe-military-activities-4इसके अलावा, अमरीका के ५०० स्टिंजर और टैंक विरोधि जैवलिन मिसाइल यूक्रैन की सेना को प्राप्त हुए हैं| ४२ साल पहले अफ़गानिस्तान में सोवियत रशिया के खिलाफ हुए संघर्ष में भी अमरीका ने पाकिस्तानी सेना की सहायता से तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों को इसी तरह विमान विरोधि और टैंक विरोधि मिसाइलों की आपूर्ति की थी, इसकी याद सैन्य विश्‍लेषक और माध्यम ताज़ा कर रहे हैं|

अमरीका की तरह जर्मनी और स्पेन भी यूक्रैन के लिए विमान और टैंक विरोधि मिसाइल रवाना कर रहे हैं| दोनों देशों ने यह ऐलान किया है| इस दौरान तुर्की के बख्तियार ड्रोन्स हमें प्राप्त होने का ऐलान यूक्रैन ने किया| इससे पहले तुर्की ने ब्लैक सी का रास्ता रोककर रशियन विध्वंसकों के सामने अड़ंगा डालने की कोशिश की है| ऐसी स्थिति में तुर्की द्वारा यूक्रैन को ड्रोन्स की आपूर्ति  रशिया के लिए और एक उकसानेवाली बात बन रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.