टीका ना लगवाने वाले लोगों के लिए ठंड़ का मौसम ‘विंटर ऑफ डेथ’ साबित होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन का इशारा

वॉशिंग्टन/लंदन – ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ का संक्रमण तीव्र हो रहा है और ऐसे में ठंड़ का यह मौसम वैक्सीन ना लगानेवालों के लिए ‘विंटर ऑफ डेथ’ साबित होगा, ऐसी गंभीर चेतावनी अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दी है| बायडेन के इस इशारे की यूरोपिय देशों के विशेषज्ञ भी पुष्टी कर रहे हैं और ब्रिटेन में कोरोना मृतकों की संख्या प्रति दिन पांच हज़ार तक बढ़ सकती है, यह इशारा भी दिया गया है| जर्मनी ने ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ का संक्रमण जर्मनी की पांचवी बड़ी लहर साबित हो सकती है, यह चिंता जताई है| साथ ही ब्रिटीश वैज्ञानिकों की नई रपट सामने आयी है और इसमें ओमीक्रोन ‘डेल्टा वेरिएंट’ से सौम्य ना होने की ओर ध्यान आकर्षित किया है|

पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ का दायरा तेज़ी से बढ़ रहा है| अमरीका और यूरोप में नए संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और यह कोरोना की नई लहर होने के संकेत दिए जा रहे हैं| ब्रिटेन में बीते तीन दिनों में कोरोना के ढ़ाई लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज़ हुए हैं| आनेवाले दो दिनों में प्रति दिन दर्ज़ हो रहे मामलों की संख्या १ लाख से अधिक होने के संकेत दिए गए हैं| कोरोना की वजह से जान खोनेवालों की संख्या भी १०० से अधिक हुई है| ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या १.१२ करोड़ हुई है और तकरीबन डेढ़ लाख की मौत हो चुकी है|

अमरीका में भी प्रति दिन संक्रमितों की संख्या फिर से १ लाख से अधिक हुई है| पिछले पांच दिनों में अमरीका में लगातार १ लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और शुक्रवार को १.७० लाख से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं| कोरोना के कारण पिछले २४ घंटों के दौरान मृतकों की संख्या भी २ हज़ार तक जा पहुँची है और अब तक ८ लाख से अधिक की मौत हुई है| ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से इसमें फिर से चिंताजनक बढ़ोतरी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का इशारा इसी बात का अहसास कराता है|

ओमीक्रोन के संकट से बचने के लिए बूस्टर डोज की सिफारीश की गई है| लेकिन, अमरीका में अब भी कोरोना की वैक्सीन का एक भी डोज ना लगवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है| इस पर नाराज़गी जताकर जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है उनके लिए ठंड़ का यह मौसम मृत्यु और बिमारी लानेवाला होगा, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दिया| विश्‍व के अन्य देशों के विशेषज्ञों ने भी बायडेन के इशारे का समर्थन किया है|

ब्रिटेन के शीर्ष विशेषज्ञ नील फर्ग्युसन ने सख्त लॉकडाऊन की सिफारिश की है| वरना ब्रिटेन में ‘ओमीक्रोन’ की वजह से ही हर दिन पांच हज़ार की मौत होने का ड़र है, यह इशारा फर्ग्युसन ने दिया| ब्रिटेन में अब तक ओमीक्रोन के तकरीबन १५ हज़ार संक्रमित पाए गए हैं| इसी बीच, ओमीक्रोन पहले हाहाकार मचानेवाले ‘डेल्टा वेरिएंट’ से सौम्य होने के कोई भी सबूत ना होने की रपट ब्रिटेन के ‘इम्पिरियल कॉलेज ऑफ लंदन’ ने पेश की है| जर्मनी के स्वास्थ्यमंत्री कार्ल लॉटरबैक ने ओमीक्रान से उठनेवाली लहर भीषण हो सकती है, यह चिंता व्यक्त की है| तो, शीर्ष वैक्सीन निर्माता ‘फायज़र’ ने यह अनुमान लगाया है कि, कोरोना की महामारी का प्रभाव वर्ष २०२४ तक कायम रहेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.