भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिका ना पडे – चीन के संरक्षण मंत्रालय की अमेरिका पर टीका

बीजिंग – भारत और चीन सीमा विवाद पर चर्चा कर हैं। इसमें अमेरिका को टांग अडाने की जरुरत नहीं है, चीन ने अमेरिका को ऐसी ताकीद दी है। भारत और चीन के सीमा विवाद पर अमेरिका की प्रतिक्रिया पर हमला करते हुए चीन के संरक्षण मंत्रालय ने यह इशारा दिया। पर भारत के साथ सीमा विवाद चर्चा द्वारा हल निकालने का दावा करते हुए चीन ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हॉवित्ज़र तोपें तथा अत्याधुनिक ड्रोन्स की आपूर्ति करने की तैयारी करने की खबरें मिल रही हैं।

India-China-USलद्दख के एलएसी पर सीमावाद का हल निकालने के लिए भारत और चीन लश्करों में अब तक चर्चा के १४ सत्र हो चुके हैं। इस क्षेत्र में कुछ हद तक तनाव कम करने में सफलता मिली है, फिर भी यहां पर तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। भारत के लश्कप्रमुख निरंतर इसका अहसास दिला रहे हैं और भारत चीन की किसी भी अतिक्रमण का मूंहतोड जवाब देने के लिए सक्षम होने की बात कहते हैं तो चीन लद्दाख की सीमा पर यह तनाव बरकरार रखते हुए भारत एवं चीन व्यापार तथा अन्य आघाडियों पर सहकार्य कायम रखे जा सकते हैं ऐसा चीन का कहना है। पर भारत ने चीन का यह प्रस्ताव ठुकराया है। सीमा पर हजारों सैनिक तैनात होते हुए चीन भारत से व्यापार तथा अन्य आघाडियों पर संबंध अच्छे संबंधों की अपेक्षा नहीं कर सकता, इसका अहसास भारतीय नेताओं ने कराया है।

इसके बाद के दौर में भी चीन ने भारत पर लश्करी दबाव बढाने के लिए बडे प्रयास किए। इसके लिए चीन ने प्रचारयुद्ध का भी इस्तेमाल किया। एलएसी पर चीन की सेना का वर्चस्व होने का भ्रम निर्माण करके चीन की सेना ने ऐसे दावे भी किए थे, मगर इस प्रचार युद्ध का भी भारत पर खास प्रभाव नहीं पडा। भारतीय सेना ने समय-समय पर सही जानकारी प्रसिद्ध करके चीन की प्रचारयुद्ध को नाकाम कर दिया। भारत पर दबाव डालने की कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं यह बात ध्यान में रखते हुए अब चीन ने अपने रवैये में बदलाव करने के संकेत मिल रहे हैं।

भारत-चीन सीमा विवाद में टांग ना अडाएं, यह चीन के संरक्षण मंत्रालया ने अमेरिका को दिया हुआ इशारा चीन के बदले हुए रवैये का हिस्सा होने के संकेत मिल रहे हैं। भारत पर दबाव डालने से सफलता नहीं मिल रही है, यह देखकर अब भारत के साथ जुडने की कोशिश जारी होगी, ऐसा दावा कुछ विश्लेषक कर रहे हैं। पर यह गतिविधियां करते हुए, चीन ने पाकिस्तान को हॉवित्ज़्र तोपें, ड्रोन्स तथा लडाकू विमानों की आपूर्ति की तैयारी करने की खबरें सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.