अमरीका में मौजूदा स्थिति ‘सिविल वॉर’ के पहले की स्थिति से मेल खाती है – अमरिकी अध्ययन मंडल और इतिहासकारों की राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को चेतावनी

वॉशिंग्टन – अमरीका की मौजूदा स्थिति साल १८६० के दशक में हुए ‘सिविल वॉर’ के पहले की स्थिति से मेल खाती है, ऐसा गंभीर इशारा अमरिकी अध्ययन मंड़ल और इतिहासकारों ने दिया है। पिछले हफ्ते वाईट हाऊस में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान इन्होंने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को खतरे का अहसास कराया। बीते महीने ही अमरीका की प्रमुख शिक्षा संस्था ‘युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ ने अपनी रपट में इशारा दिया था कि, अमरीका में जल्द ही दूसरे गृहयुद्ध शुरू होगा।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की कार्य पद्धति एवं प्रशासन पर विपक्ष, माध्यम और विश्लेषक लगातार आलोचना कर रहे हैं। अमरीका की अंदरुनि समस्याओं का हल निकालने में बायडेन प्रशासन पूरी तरह से असफल रहा है, ऐसा विभिन्न रपट एवं सर्वे से सामने आ रहा है। साल २०२० में हुए चुनाव और साल २०२१ में अमरिकी संसद के इलाके में हुई हिंसा और उसके बाद की स्थिति को संभालने में बायडेन असफल रहे। उनके निर्णय पर विपक्ष के अलावा शासक दल के सदस्य और समर्थक भी नाराज़ दिखते हैं। बायडेन की नीति के कारण अमरिकी जनता में नाराज़गी और असंतोष बढ़ रहा है, यह दावे भी किए जा रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर बायडेन ने देश के अध्ययन मंड़ल और इतिहासकारों के साथ बैठक करना ध्यान आकर्षित करता है।

पिछले हफ्ते बैठक में प्रिन्स्टन युनिवर्सिटी के प्राध्यापक सीन विलेन्टेज़, वर्जिनिया युनिवर्सिटी के इतिहासकार अलिडा ब्लैक, ‘प्रेसिडेन्शियल हिस्टोरियन’ की पहचान रखनेवाले मायकल बेशलॉस, वरिष्ठ पत्रकार ऐन ऐपलबॉम, बायडेन की सलाहकार अनिता ड्यून और माईक डॉनिलॉन मौजूद थे, यह जानकारी प्रमुख अखबार ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ ने साझा की। दो घंटे की इस बैठक में अमरिकी अध्ययनकर्ताओं ने विश्व में बढ़ रही एकाधिकारवाद पर चिंता जताई और अमरीका के लोकतंत्र के गंभीर खतरों पर भी ध्यान आकर्षित किया। मौजूदा स्थिति में अमरीका के गृहयुद्ध के पहले निर्माण तनाव से तुलना करने के साथ ही दूसरे विश्वयुद्ध से पहले की स्थिति की यादें भी ताज़ा कराई गईं।

वर्तमान में आधुनिक इतिहास में अमरीका के सामने खड़ा सबसे अधिक संकट का काल होने की चेतावनी अध्ययनकर्ताओं ने इस दौरान दी। अमरीका के माध्यम, पूर्व एवं वर्तमान सेना अधिकारी एवं विश्लेषक भी पिछले साल से इस मुद्दे पर लगातार ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने अमरीका में गृहयुद्ध होने की चेतावनी कई बार दी थी। साथ ही बायडेन का नेतृत्व इस स्थिति को संभालने के लिए सक्षम नहीं है, ऐसी चिंता भी इन्होंने व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.