अमरिकी डॉलर अपना स्थान खो सकता है – पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी

अमरिकी डॉलरवॉशिंग्टन – ‘अमरीका के हाथों में काफी ताकतवर ऐसा कुछ तो हैं और वह हैं हमारी मुद्रा डॉलर। यदि मौजूदा स्थिति पर नज़र ड़ाले तो अहसास होता है कि, विश्व के कई देश अमरिकी डॉलर का इस्तेमाल करना टाल रहे हैं। दूसरी ओर चीन डॉलर का स्थान अपनी मुद्रा युआन को हासिल हो, इस दिशा में कोशिश करता दिख रहा है। इसकी कल्पना भी नहीं करते और ना ही इसका विचार भी कर सकते। हमारे कार्यकाल में ऐसा कभी भी नहीं होता। लेकिन, अब कई लोग इसका विचार कर रहे हैं’, इन शब्दों में अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने डॉलर के भविष्य को लेकर चिंता जताई। 

अमरिकी डॉलरपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प वर्ष २०२४ में हो रहे चुनाव के मैदान में उतरे हैं और मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के कारोबार पर बड़े तेज हमलें कर रहे हैं। गुरुवार को ‘फॉक्स बिझनेस’ नामक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान भी उन्होंने बायडेन ने किए आर्थिक निर्णयों की जोरदार आलोचना की। बायडेन के कारोबार की वजह से अमरीका नरक की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और आगे के समय में हम महाशक्ति बने नहीं रहेंगे, यह दावा ट्रम्प ने किया।

‘अमरीका महाशक्ति का स्थान खो रही है और यही मुद्दा मुद्रा के संबंध में भी हो रहा हैं। डॉलर का सीर्फ मुल्य ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में इसका इस्तेमाल भी कम हो रहा है। विश्व के आरक्षित मुद्रा का स्थान प्राप्त करने वाले डॉलर की गिरावट किसी युद्ध में हुई हार से काफी बड़ी नुकसान दायक हैं’, ऐसी आलोचना पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की। अमरीका की स्थिति फिलहाल किसी ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ जैसी हुई है, यह दावा भी ट्रम्प ने इस दौरान किया। बायडेन की नीति के कारण दुनियाभर में अमरीका मज़ाक बन रही हैं, यह आरोप भी अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने इस दौरान लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.