ईरान के साथ युद्ध होता है तो ज्यादा समय तक नही चलेगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/तेहरान: ‘अमरिका और ईरान में युद्ध शुरू हुआ तो वह युद्ध ज्यादा समय तक चल नही सकेगा’, यह विधान करके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका कुछ ही समय में ईरान को परास्त करेगी, यह संदेश दिया है| इससे पहले अमरिका ने पिछले दो वर्षों में अपनी रक्षा सिद्धता पर करीबन १.५ ट्रिलियन डॉलर्स खर्च किया है, इसका एहसास राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिलाया|

ईरान पिछले कुछ दिनों से अमरिका टक्कर देने की भाषा कर रहा है| साथ ही खाडी क्षेत्र में अमरिका के हितसंबंधों का बडा नुकसान करने की धमकी भी ईरान से दी जा रही है| खास तौर पर ईरान ने अमरिकी ड्रोन गिराने के बाद अमरिका के राष्ष्ट्राध्यक्ष ने आखरी समय पर ईरान पर हमला करने का आदेश पीछे लिया था| इस घटना के बाद ईरान ने धमकाने की तदाद बढी है| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध हुआ तो वह युद्ध ज्यादा समय तक नही चलेगा, यह कहकर इस युद्ध में थोडी ही समय में भयंकर तबाही करने का सामर्थ्य अमरिका रखती है, यह इशारा भी दिया है|

जापान में शुरू ‘जी२०’ बैठक में शामिल होने से पहले अमरिकी समाचार चैनल को दी मुलाकात में ट्रम्प ने ईरान को यह संदेश दिया| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘अमरिका को ईरान के साथ युद्ध नही करना है’, यहा दावा भी किया| अभी भी अमरिका को ईरान से बातचीत की उम्मीद है, यह बात ट्रम्प ने किए दावे से स्पष्ट की जा रही है| अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी ईरान के लिए बातचीत का द्वार खुला होने की बात कही है|

लेकिन, ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने पहले अमरिका प्रतिबंध पीछे ले, यह मांग की है| ‘परमाणु समझौता बचाना है तो अमरिका को ईरान पर लगाए प्रतिबंध हटाने होंगे, इसी में सभीयों का हित है’, यह प्रतिक्रिया राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने दी है| वही, विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने युद्ध की धमकियों से अपने देश को फरक नही होगा, यह दावा किया| ईरान संघर्ष नही चाहता, लेकिन, यदि अमरिका को संघर्ष ही करना है तो उसके लिए ईरान तैयार है, ऐसा उन्होंने ने कहा|

इस दौरान अमरिका और यूरोपिय मित्रदेशों की सहायता के बगैर अमरिका ईरान पर हमला करना नामुमकिन है, ऐसा इटली के भूतपूर्व विदेशमंत्री ‘फ्रैंको फ्रैटिनी’ ने कहा है| ईरान में भी हुकूमत का तख्तापलट करने के लिए अमरिका को यूरोपिय महासंघ की सहायता लेनी होगी, यह दावा फ्रैटिनी ने किया| इसके लिए उन्होंने वर्ष २००३ में अमरिका ने इराक में किए आतंकविरोधी कार्रवाई का दाखिला दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.