अमरीका यूक्रेन को रशिया के साथ युद्ध विराम समझौता करने के लिए मज़बूर करेगी – अमरिकी न्यूज वेबसाईट का दावा

किव/वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की यूक्रेन यात्रा की वजह से रशियन हुकूमत को सख्त संदेश पहुंचा होने के दावे पश्चिमी गठबंधन कर रहा है। लेकिन, वास्तव में अमरीका एवं यूक्रेन के दायरे की स्थिति काफी अलग ही होने का दावा अमरीका की शीर्ष वेबसाइट ने किया है। अगले कुछ महीनों में अमरीका यूक्रेन को रशिया के साथ समझौता करने के लिए मज़बूर करेगी, ऐसा ड़र यूक्रेन के दायरे में व्यक्त किया जा रहा है।

समझौता‘अमरिकी संसद और बायडेन प्रशासन इन दोनों जगहों के कुछ लोग यूक्रेन को मुहैया हो रही शस्त्र सहायता सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन अब रशिया के साथ समझौता करने के लिए तैयार हो, इसके लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे होंगे, ऐसा ड़र हम महसूस करते हैं’, ऐसा बयान यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की के सलाहकार ने किया है। अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ‘सीआईए’ के प्रमुख विल्यम बर्न्स के यूक्रेन दौरे में भी इसी तरह का संदेश देने की कोशिश हुई। बर्न्स ने अमरीका से प्रदान हो रही शस्त्र सहायता कम हो सकती है, ऐसा कहने का दावा यूक्रेन के दो अधिकारियों ने किया हैं।

समझौताअमरीका की शीर्ष वेबसाईट ‘पॉलिटिको’ ने इससे संबंधित वृत्त जारी किया है। गर्मी के मौसम तक यूक्रेन को रशिया के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करके दिखानी ही होगी, ऐसा बयान अमरिकी प्रशासन बार बार कर रहा हैं। अमरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन में रिपब्लिकन पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। इस पार्टी के कई सांसदों ने यूक्रेन को अमर्याद आर्थिक सहायता एवं हथियारों की आपूर्ति करने के मुद्दे पर नाराज़गी जताई है। कुछ सदस्यों ने इसपर नियंत्रण लाने के लिए विधेयक पेश करने के संकेत भी दिए हैं। बायडेन प्रशासन इसी मुद्दे का इस्तेमाल करके यूक्रेन की शस्त्र सहायता कम करने के संकेत देगा, ऐसा अमरिकी वेबसाइट के वृत्त में कहा गया है।

इसी बीच, अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ नामक वेबसाइट ने बायडेन प्रशासन यूक्रेन को नए ‘ग्लाइडिंग बम’ प्रदान करने की गतिविधियां करने में जुटा होने का दावा किया है। इन बम की मारक क्षमता ८० किलोमीटर है, ऐसा ‘ब्लूमबर्ग’ ने अपने दावे में कहा है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.